रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रेलवे महिला कल्याण संगठन स्वास्थ्य जांच शिविर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। रेलमंडल अंतर्गत रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल साहेबपाड़ा में सभी छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को स्कूल परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
इस संबंध में कटिहार रेल महिला संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के लिए तैयार करना है । रेलवे महिला कल्याण संगठन बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल-कूद, कला, नृत्य के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को भी समान महत्व देता है। उन्होंने बताया कि बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय रेल महिला संगठन द्वारा स्वास्थ्य जांच, प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। गौरतलब है कि सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल में इस वर्ष विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को जाड़े की यूनिफॉर्म निःशुल्क वितरित की गई, जिससे बच्चों को ठंड के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वही स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडिकल टीम के रूप में रेल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डी. दामोदर , एसीएमएस डॉ. पवन कुमार, डीएमओ डॉ. निबेदिता मिश्रा एवं डीएमओ डॉ.सौरभ ने लगभग 170 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेल महिला संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह एवं सचिव कुमकुम वर्मा। प्राचार्या रीता चौधरी की सक्रिय भूमिका रही। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी सफल व प्रेरणादायी बना।
वही कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं अभिभावकों ने रेलवे महिला कल्याण संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष