लालू परिवार और आरजेडी से बेदखल हो चुके हैं तेज प्रताप बनेंगे पायलट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने की राह पर हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए सफल घोषित किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो तेज प्रताप जल्द ही कमर्शियल पायलट बनकर देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि अगर देश को उनकी पायलट ट्रेनिंग की ज़रूरत पड़ी, तो वो तैयार हैं। उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) कोर्स के लिए इंटरव्यू पास कर लिया है। तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के करीब हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने 18 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है, जिनमें तेज प्रताप भी शामिल हैं। उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में दाखिला लेने की अनुमति मिल गई है। तेज प्रताप ने 2023-24 में सीपीएल कोर्स में एडमिशन के लिए इंटरव्यू दिया था। उन्होंने यह इंटरव्यू पास कर लिया है। निदेशालय ने सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तेज प्रताप को पांचवां स्थान मिला है। वो सामान्य श्रेणी के तहत चुने गए हैं। कुल 20 सीटों में से 18 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनमें तेज प्रताप भी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए