लिट्टीपाड़ा में पूर्व विधायक ने पकड़ा ओवरलोड बालू ट्रेलर, अवैध परिवहन पर उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू परिवहन का मामला एक बार फिर सामने आया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर धुंधापहाड़ी के समीप ओवरलोड बालू लदे एक ट्रेलर को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने वाहन संख्या WB-45B-8090 को रोककर लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचाया और वाहन को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद दिनदहाड़े ओवरलोड बालू से लदे ट्रक दुमका होते हुए लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दर्जनों ट्रक अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस कारोबार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर यह अवैध परिवहन किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार गरीबों को सस्ती दर पर बालू उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने में विफल नजर आ रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि अवैध बालू परिवहन के पीछे कौन लोग या कौन सा सिंडिकेट सक्रिय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी राजनीतिक या प्रभावशाली संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर अवैध कारोबार संभव नहीं है। साथ ही प्रशासन से इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इधर, प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार पंडित ने बताया कि पूर्व विधायक द्वारा एक ट्रक थाना को सुपुर्द किया गया है। वाहन की जांच की जा रही है तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से अवैध बालू परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा

विषहरी पूजा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर मंथन

भागलपुर। आगामी विषहरी पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर