लोजपा (रामविलास) ने मनाया 25वां स्थापना दिवस ,, संगठन को बूथ स्तर पर ले जाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय, रांची में बड़े उत्साह, एकजुटता और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वर्गीय राम विलास पासवान तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन के विस्तार, जनसंपर्क को मज़बूत करने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बीरेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मिले ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार–झारखंड सहित पूरे देश में पार्टी की उपस्थिति और प्रभाव को और सशक्त बनाने के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।
प्रधान ने संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने, सभी मोर्चों को सक्रिय बनाने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता तक सीधे पहुँच कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और आने वाले चुनावों में खुद को एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें उमेश तिवारी, उमेश पासवान, अभिषेक राय, आदित्य विजय प्रधान, ममता रंजन, श्रवण कुमार, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, रतन पासवान, ज्योति होरो, विष्णु सोनी, आनंद वर्मा, भोला राय, हाफिजुल हसन, अमित बंधु, शिवजी तिवारी, आनंद पांडे, चुन्नू जी, विजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
समापन में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, सक्रियता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक