वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 59 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मोबाइलों के स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।

 

साहिबगंज जिले के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को ट्रेनों में हो रही अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 58.95 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने गुमानी स्टेशन से लेकर बरहरवा स्टेशन तक विशेष जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान जनरल कोच संख्या ER-104464 में दो संदिग्ध युवक काले रंग के बैग के साथ पाए गए। छापेमारी टीम को देखते ही दोनों युवकों ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28 वर्ष) और मोहम्मद रहमत शेख (23 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
बरहरवा स्टेशन पर दोनों के बैगों की तलाशी लेने पर कुल 174 पुराने एवं प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें से 85 मोबाइल फोन मोहम्मद नासरुद्दीन शेख के पास से तथा 89 मोबाइल फोन मोहम्मद रहमत शेख के कब्जे से मिले। बरामद मोबाइल फोन की बाजार कीमत करीब 58 लाख 95 हजार 878 रुपये आंकी गई है।

 

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल फोन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, खरीद रसीद अथवा स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत सभी मोबाइल फोन जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों और बरामद मोबाइल फोन को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बरहरवा के सुपुर्द कर दिया।
आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
वहीं जीआरपी थाना प्रभारी रामशंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतने बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन कहां से लाए गए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान तस्करी और चोरी से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत