वन विभाग के संयुक्त अभियान में छह अवैध आरा मिल ध्वस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा : उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा के निर्देश पर बुधवार को प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार की सीमा पर संचालित छह अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। यह संयुक्त कार्रवाई प्रतापपुर, कुन्दा, हंटरगंज, राजपुर प्रक्षेत्र के साथ-साथ बिहार के इमामगंज और शेरघाटी वन प्रक्षेत्र के अधिकारियों की ओर से अभियान चलाकर की गई। टीम ने पकरी, सलैईया और केवलडीह सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध मिलों को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान नौ ट्रैक्टर लकड़ी जब्त कर इमामगंज वन क्षेत्र कार्यालय भेजा गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों