वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत करीबियों की होगी संपत्ति जाँच 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

रांची : शराब घोटाला में जेल में बंद राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उनके परिवार एवं करीबी व्यक्तियों की संपत्ति का ब्यौरा एसीबी जुटा रही है। एसीबी विनय चौबे उनकी पत्नी और अन्य सगे संबंधियों के नाम से खरीदी गई अचल संपत्ति की जानकारी भी जुटाने में लगी है। इसके लिए एसीबी ने रांची के रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है।

एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि विनय चौबे और उनकी पत्नी एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गई है। एसीबी ने विनय चौबे और उनकी पत्नी के पैन नंबर भी रजिस्ट्री ऑफिस को दिए हैं।एसीबी से पत्र मिलने के बाद रांची के सभी रजिस्ट्री ऑफिस में विनय चौबे और उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी की डिटेल खंगाली जा रही है।जानकारी के अनुसार विनय चौबे की पत्नी के नाम पर अलग- अलग प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के चार दस्तावेज मौजूद हैं। प्रॉपर्टी की डीटेल्स मिलने के बाद एसीबी अब आगे की कार्रवाई में लग गई है।

उल्लेखनीय है कि पहले आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को तीन जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसीबी ने करीब छह घंटे तक दोनों अधिकारियों से पूछताछ की थी। फिलहाल विनय चौबे रिम्स में भर्ती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों