विडंबना : घूस 2750 मात्र रुपए , केस 20 साल , फैसला – 5 साल की सजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  रांची : एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने 2750 रुपए घूस लेने के दोषी जयराम चौधरी को 20 साल बाद पांच साल की सजा सुनायी है. तत्कालीन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) को सजा के साथ-साथ उन पर छह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि जमा नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.गुमला में 395 फीट सड़क निर्माण का काम (लागत 99 हजार रुपए) संवेदक बलदेव सिंह को मिला था. संवेदक को 75 हजार रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था. बाकी राशि के भुगतान के एवज में घूस की मांग की जा रही थी. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जयराम चौधरी ने 2750 रुपए और पंचायत सेवक दुर्गा ओहदार ने 1250 रुपए घूस की मांग की थी.संवेदक बलदेव सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी, तब एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा था. मामले के ट्रायल के दौरान पंचायत सेवक दुर्गा ओहदार की मृत्यु हो गयी थी. इस मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से 17 गवाहों की गवाही करायी गयी थी, जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी जयराम चौधरी को दोषी पाते हुए सजा सुनायी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष