वित्त मंत्री के बाद मंत्री चमरा लिंडा ने केंद्र से मांगा ₹900 करोड़ बकाया राशि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार से लगभग ₹900 करोड़ की बकाया राशि जारी करने की मांग की है, ताकि पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। मंत्री श्री लिंडा ने यह बात सोमवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और अवसर की समानता का प्रतीक है। समीक्षा में यह जानकारी मिली कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 11,34,183 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 7,45,557 छात्रों के बैंक खातों में ₹1202.89 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि शेष पात्र विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करने में बकाया राशि की अनुपस्थिति बाधा डाल रही है, इसलिए राज्य सरकार ने केंद्र को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर राशि जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को