विधानसभा अध्यक्ष ने किया पुस्तक अंबेडकरवादियों के चार धाम’ का लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने आज अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ लेखक और पूर्व आईएएस अधिकारी दशरथ चन्द्र दास की पुस्तक अंबेडकरवादियों के चार धाम” का लोकार्पण किया। श्री दास दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। देवघर जिले के जयंती ग्राम निवासी श्री दास ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय की स्थापना और संवर्द्धन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से देवघर और रांची में अंबेडकर पुस्तकालय की स्थापना हुई। इस पुस्तक में डॉ. अंबेडकर की शिक्षा, भारतीय समाज और दलितों की स्थिति, आर्थिक लोकतंत्र और सामाजिक लोकतंत्र की अवधारणा, तथा गोलमेज सम्मेलन का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने इसमें नवयान और अंबेडकरवादी परंपरा के तहत चार पवित्र स्थलों की अवधारणा को विशेष रूप से रेखांकित किया है। डॉ. अंबेडकर के जन्मस्थल महू, बड़ौदा की संकल्प भूमि, नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चैत्य भूमि को पुस्तक में चार धाम का दर्जा दिया गया है। श्री दास का मानना है कि डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके कार्यों ने सदैव उनके अनुयायियों को प्रेरणा दी है और उनके आदर्शों पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया है। लेखक ने इस पुस्तक को अपने पिता स्वर्गीय तालेवर प्रसाद दास और माता स्वर्गीय तारकेश्वरी देवी को प्रेरणा स्रोत मानते हुए समर्पित किया है। पुस्तक लोकार्पण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के साथ विधायक उदय शंकर सिंह, विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक निर्मल महतो तथा झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों