विमान में टकराया पक्षी ,हवा में अटकी 175 यात्रियों की जान, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : पटना से रांची जा रहे इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकरा गई  हवाई जहाज पर 175 यात्री सवार थे , इससे प्लेन का अगला हिस्सा क्रैक कर गया। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। पटना से रांची आ रही विमान की पक्षी टक्कर हो गई। जिसके बाद विमान को 40 मिनट तक हवा में रखा गया और आखिरकार पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों ने चैन की सांस ली। जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 1:14 बजे आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 175 यात्री मौजूद थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार एयरबस 320 विमान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इसमें सभी सवार यात्री सुरक्षित रहे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि रांची पहुंचने से पहले इंडिगो के एक विमान से पक्षी टकरा गया था। उस समय 3000 से 4000 फीट की ऊंचाई पर विमान मौजूद था। विमान से गिद्ध टकरा गया था। जिससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद पायलट की सूझबूझ ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया। हालांकि, इससे पहले 40 मिनट तक उड़ान जारी रखी गई थी। विमान को पक्षी के टकराने से डेंट लगा है। इंजीनियर विमान के नुकसान का आकलन कर रहे हैं

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को