विषहरी पूजा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। आगामी विषहरी पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विषहरी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, जुलूस के मार्ग, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। पूजा समितियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विषहरी पूजा के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। प्रशासन की ओर से पूजा समितियों और आम नागरिकों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने लोगों से विषहरी पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा नगर निगम, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष