शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर लोगों ने की पूजा-अर्चना ,हालत स्थिर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 दिल्ली : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं,झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर एके भल्ला की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम गुरु जी का इलाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को उनके सेहत की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया. रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से हुई फोन पर बातचीत के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जानकारी दी है कि बाबा को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है. रघुवर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मै महाप्रभु भगवान जगन्नाथ से बाबा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड की जनता की सेवा में जुट जाएं.’ गुरुजी की अस्वस्थता के कारण हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची में आयोजित होने वाली रथयात्रा में शामिल नहीं हो सके। हेमंत सोरेन ने इसका उल्लेख करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है। अभी बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं, इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूं। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। आपको बता दें कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है. उनकी देखरेख के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के लोग और पार्टी नेता मौजूद हैं. शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए झारखंड के संताल परगना का कार्यक्रम छोड़कर झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली रवाना हुए. झारखंड कांग्रेस सह प्रभारी बेला प्रसाद के साथ वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए कांग्रेस नेतृत्व चिंतित है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक