शिबू सोरेन की लगातार बिगड़ रही तबियत, ब्रेन स्ट्रोक से शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। वह इस समय दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है,जिससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं,लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह है और पूर्व में उनकी हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक न्यूरोलॉजी,कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है।इस बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली जाकर सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना।मुर्मू ने सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।पार्टी और परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक,शिबू सोरेन की देखरेख में उनका परिवार लगातार मौजूद है। झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष