शिवानीपुर व राधानगर घाट चेकपोस्ट में वाहन जांच के दौरान 5 लाख मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: विधानसभा चुनाव के घोषणा के बाद पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में राधानगर हाईस्कूल के निकट शिवानीपुर व राधानगर घाट में स्थापित चेकनाका में जांच के दौरान भारी मात्रा में नगदी बरामद किया गया है। शिवानीपुर चेकनाका में एक लाख 98 हजार दो सौ रूपया व राधानगर घाट चेकनाका में तीन लाख 8 हजार 740 रूपया बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के रास्ते सिरासिन होते हुए पिकअप वैन में तीन व्यक्ति सवार होकर उधवा की ओर आ रहे थे। शिवानीपुर चेकनाका में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी जितेन मंडल एवं एएसआई कन्हाई टुडू ने संयुक्त रूप से पिकअप वैन को रोककर तलाशी लिया। जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के पास से कुल एक लाख 98 हजार दो सौ रूपया बरामद किया गया है। तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के कलियाचक के रहने वाला बताया जाता है। वहीं वीरनगर की ओर एक मोटरसाइकिल चालक राधानगर घाट स्थित चेकनाका की तरफ आ रहा था। चेकनाका में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी जयचंद चौधरी एवं एसआई अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल चालक को रोककर जांच किया। जांच के दौरान बाइक चालक के पास से नगदी तीन लाख 8 हजार 740 रूपया बरामद किया गया है। बरामद रूपया को राधानगर पुलिस को सुपूर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक