सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम आयोजित, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नवगछिया: सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–30 के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर भोला कुँवर, अनिल कुमार झा, कुमार अशोक शर्मा, नवीन कुमार ठाकुर, अश्विन कुमार सिंह, गौतम कुमार, जुगनू कुमारी, उषा कुमारी, प्रेरणा प्रियदर्शिनी, कंचन कुमारी पाल, रमन कुमार राय, संतोष कुमार राय, कन्हैया कुमार झा, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, विकास कुमार, अवधेश कुमार सिंह, उमेश चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, रसिकलाल दास, श्वेता कुमारी, मनोज मेहतर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें