समुद्र में उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम के मद्देनजर भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगले 48 घंटों में चक्रवात ‘मोंथा’ के रूप में तीव्र होने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवाती तूफान की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट चक्रवाती तूफान मोंथा धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी 30 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में तूफान का असर देखने को मिलेगा। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने पहले ही सावधानी बरतते हुए राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए रणनीति तैयार कर ली है। एनडीआरएफ और सेना की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आईएमडी के मुताबिक चक्रवाती तूफान मोंथा के आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के नजदीक 28 अक्टूबर की शाम या देर रात के समय टकराने की संभावना है। इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। विभाग ने कहा कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश होगी। ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण होने वाली तबाही से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। अन्य जिलों के जिलाधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों के 15 जिलों के चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने की संभावना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को