सरना धर्म कोड के बिना नहीं होगी जातीय जनगणना, झामुमो ने किया विरोध का ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 
रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र द्वारा सरना आदिवासी धर्म कोड विधेयक को स्वीकृति देने को लेकर दबाव बढ़ाया है। 
इस कड़ी में आगामी 27 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। 

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना आदिवासी धर्म कोड विधेयक पिछले पांच वर्षों से केंद्र के पास लंबित है। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे आदिवासियों में रोष है। जब तक सरना आदिवासी धर्म कोड नहीं, तब तक जनगणना नहीं के नारे के साथ झामुमो द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले नौ मई को इसे लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन को भारत-पाकिस्तान तनाव की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया था। पार्टी ने फिर से इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने का निर्णय किया है। विनोद पांडेय ने सभी जिला अध्यक्षों, सचिवों एवं संयोजकों को निर्देश दिया है कि वे बैठक कर 27 मई के कार्यक्रम की तैयारी करें।

इसमें केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं मंत्री की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक