सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त तक की राशि का भुगतान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत गोड्डा जिले के पात्र पेंशनधारियों को अगस्त 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर पात्र लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा रही है।

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना के तहत मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना तथा स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत अगस्त 2026 तक की राशि का भुगतान किया गया है।

वहीं, केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत दिसंबर 2025 तक की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं की शेष पेंशन राशि का भुगतान अब नई एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए डिजिटल हस्ताक्षर और ई-हस्ताक्षर की स्वीकृति आवश्यक है। स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद लंबित पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

एसएनए स्पर्श प्रणाली से भुगतान में डिजिटल ट्रैकिंग, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बढ़ाने के साथ राशि के प्रवाह की निगरानी में भी सुविधा होगी। इससे मैनुअल प्रक्रिया कम होने, दोहरे भुगतान की संभावना घटने तथा ऑडिट और मॉनिटरिंग में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन ने ऐसे पात्र लाभुकों, जिन्हें अब तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उनसे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने की अपील की है। आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में डीबीटी के माध्यम से भुगतान में परेशानी हो सकती है। लाभुकों को एसएमएस के माध्यम से भी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन की ओर से शेष भुगतान और संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक