साहिबगंज गोलीकांड: युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज गोलीकांड में शुक्रवार देर रात सकरीगली निवासी रितेश यादव को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में रितेश यादव को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. पिंकु चौधरी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए परिजन उसे भागलपुर लेकर रवाना हुए, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल गोली लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।