साहिबगंज में दिनदहाड़े वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आंखों में मिर्च झोंकी, बाली और बैग लूटकर फ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक 57 वर्षीय वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता अकलिना बेबी, पति सफूर शेख, ग्राम शुक्र वाहिनी, पोस्ट गणेशपुर की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे अपने निजी कार्य से राजमहल व्यवहार न्यायालय जा रही थीं। इसी दौरान दिग्गी और खैरबन्नी के बीच कुम्हारिया के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका टोटो रोक लिया।

पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उन्हें जबरन टोटो से नीचे खींच लिया और चालक व एक अन्य यात्री को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ में मौजूद फाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। महिला ने दावा किया कि उन्होंने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। उनके अनुसार एक आरोपी इजाबुल शेख (पिता हसौद शेख) और दूसरा अब्दुल (पिता मूर्तज अली शेख) है। दोनों साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मुमताज टोला के निवासी बताए गए हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि हमला करने के दौरान आरोपी लगातार कह रहे थे कि “आज इसे मार ही दो।” इसके बाद दोनों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, हाथ से फाइल छीन ली और कान की बाली लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद रांगा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचाकर उपचार कराया।

इलाज के बाद पीड़िता ने रांगा थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि आरोपियों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश है और इससे पहले भी उनके बेटे की हत्या का प्रयास किया जा चुका है। महिला ने आशंका जताई कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके परिवार पर दोबारा हमला कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले