सिदो कान्हू और चांद भैरव को सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हूल क्रांति आज भी प्रेरणा स्रोत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1855 के ऐतिहासिक संथाल हूल आंदोलन के महानायक अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो और हजारों वीर शहीदों को माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, संघर्ष और पहचान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार स्वास्थ्य कारणों से आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी भोगनाडीह की ऐतिहासिक वीर भूमि पर उपस्थित नहीं हो सके, और वे स्वयं भी उनकी अनुपस्थिति के कारण वहां नहीं जा पाए। उन्होंने कहा कि संथाल हूल विद्रोह झारखंड के स्वाभिमान, अस्मिता और अधिकार की प्रतीक क्रांति है, और इससे प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आगे भी आदिवासी धर्म कोड, संस्कृति, भाषा, सभ्यता और पहचान के लिए “हूल उलगुलान” के रूप में कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हूल हमारी ताकत है, हूल हमारी पहचान है। आने वाले समय में आदिवासी समाज की मूल सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।’

हूल दिवस के इस अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, रामगढ़ विधायक ममता देवी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सारठ विधायक उदय प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और पूर्व विधायक के एन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड सरकार ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आदिवासी इतिहास, शहादत और संस्कृति को सम्मान देने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए