सीट प्रेशर पॉलिटिक्स! कांग्रेस के अलगे आलापे राग, पप्पू ने रख दी यह बड़ी मांग ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : महागठबंधन में सहयोगी दलों ने सीटों को लेकर आरजेडी पर दबाव बनाना तेज कर दिया है. सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय और अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर 24 सीटों की मांग रखी तो एक बार फिर पप्पू यादव ने कांग्रेस के लिए कम से कम 90 सीटों की मांग कर दी. पप्पू यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “कांग्रेस को सौ सीटों को लक्ष्य बनाकर कम-से-कम 90 सीटों पर लड़ना चाहिए बिहार में दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा अल्पसंख्यक, महिला, युवा और सभी समाज के गरीब कांग्रेस के भरोसे पर ही महागठबंधन से जुड़ेंगे! अन्यथा उनका भरोसा नहीं जागेगा. बिहार में विपक्ष को सभी वर्ग का वोट चाहिए, तभी बदलाव होगा!” दरअसल पप्पू यादव ने इससे पहले भी कई बार ये कहा है कि बिहार में कांग्रेस को कम से कम 100 सीटों पर लड़ना चाहिए. हालांकि अब वो 90 सीटों की बात कर रहे हैं. इससे ये साफ जाहिर है कि महागठबंधन के सभी घटक दल सीटों पर इस बार तो सम्मानजनक फैसले पर ही मानेंगे. हालांकि चुनाव नजदीक आते-आते तस्वीर साफ हो जाएगी. किस दल को कितने पर संतोष करना होगा ये तो समय ही बताएगा. वैसे महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर जो बात चल रही है, उसके हिसाब से विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से महागठबंधन में आरजेडी 140, कांग्रेस 52, वाम दल 35 (इसमें सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं) और वीआईपी 15 सीटों पर लड़ सकती है. हालांकि ये अभी तय नहीं है एक अनुमान है. अगर पशुपति पारस की RLJP महागठबंधन में आते हैं तो उसे तीन चार सीटें दी जा सकती है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष