भागलपुर: तिरुपति, आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार महिला टीम की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली वैशाली की वंदना कुमारी को चैंपियनशिप में बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बिहार की टीम ने 7वां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली वंदना कुमारी को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड मिलने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
वंदना कुमारी की उपलब्धि पर संघ की उपाध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, डॉ. सुनील कुमार सिंह, सुजय सौरभ, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राकेश रंजन, निदेशक पवन केजरीवाल, संयोजक डॉ. अरुण दयाल, प्रबंधक डॉ. रजनी गंधा, वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार, भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने उन्हें बधाई दी।





