सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले वकील का लाइसेंस निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत में अभूतपूर्व हंगामा देखने को मिला। एक वकील ने सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, हालांकि जूता बेंच तक नहीं पहुंच पाया। अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने वकील को तुरंत काबू में कर लिया और बाहर ले गए।
घटना उस वक्त हुई जब सीजेआई की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी। बाहर ले जाए जाते समय वकील ने नारा लगाया — “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
कोर्ट रूम में माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन CJI गवई ने अद्भुत संयम दिखाया। उन्होंने उपस्थित वकीलों से कहा, “आप अपनी दलीलें जारी रखें। मैं परेशान नहीं हूं। ऐसी घटनाओं से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार का लाइसेंस रद्द कर दिया। उनका रजिस्ट्रेशन वर्ष 2011 का है। साथ ही, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भी उन पर तुरंत निलंबन की कार्रवाई की।
बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह कृत्य “वकीलों के आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन” है। उन्होंने बताया कि आरोपी वकील को 15 दिन के भीतर शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और निलंबन के दौरान वे किसी भी अदालत में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने बयान जारी कर इस घटना को “पूरी तरह अनुचित और असंयमित व्यवहार” बताया। एसोसिएशन ने कहा —“ऐसे कार्य न्यायपालिका और वकील समुदाय के बीच विश्वास और सम्मान की नींव को हिलाते हैं। यह केवल संस्था नहीं, बल्कि पूरे देश में न्याय की व्यवस्था को भी क्षति पहुंचाते हैं।”
यह घटना न्यायालय की गरिमा और अनुशासन पर गंभीर प्रश्न उठाती है, लेकिन सीजेआई का संयमित रवैया न्यायपालिका की मर्यादा का उदाहरण बन गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा- भारत के माननीय चीफ जस्टिस पर सुप्रीम कोर्ट के भीतर हुआ हमला शब्दों से परे निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान और कानून के शासन पर सीधा आघात है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की