सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को मिली जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बता दें, मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आज शुक्रवार (10 अक्तूबर 2025) को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. कोर्ट ने शर्तों के आधार पर छवि रंजन को जमानत दी है. अब सर्वोच्चतम न्यायालय (Supreme Court) से बड़ी राहत मिलने के बाद छवि रंजन का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकान्त और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने विस्तृत दलीलें सुनने के उनकी बेल याचिका को स्वीकार किया और उन्हें जमानत दे दी. 4 मई 2023 को ईडी ने किया था गिरफ्तारआपको बता दें, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रांची के बहुचर्चित सेना के कब्जे वाली जमीन घोटाला मामले में उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) में बंद थे. निचली अदालतों से राहत न मिलने पर खटखटाया था SC का दरवाजाइससे पहले पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका को PMLA की विशेष कोर्ट (Prevention of Money Laundering Act) और झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी 6 अगस्त 2024 को उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की