सुशीला कार्की बनीं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

काठमांडू ; नेपाल में राजनीतिक हलचल के बीच नया इतिहास लिखा गया है। देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की ने पदभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में उन्हें शपथ दिलाई। फिलहाल किसी और को मंत्री नहीं बनाया गया है। राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि अगले छह महीनों के भीतर संसद का नया चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर दिया।सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और जेन-जेड विरोधी समूह के प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति बनने के बाद कार्की के नाम पर मुहर लगी। हालांकि, नई अंतरिम सरकार के कैबिनेट में जेन-जेड आंदोलन से जुड़े किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है। वहीं, जेन-जी प्रदर्शनकारियों इस सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सरकार के कामकाज की निगरानी करेंगे।के.पी. शर्मा ओली को भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दबाव में इस्तीफा देना पड़ा था। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ने इन प्रदर्शनों को और उग्र कर दिया। हालात हिंसा में बदल गए। बीते हफ्ते के प्रदर्शनों में 51 लोग मारे गए। 1,300 से ज्यादा लोग घायल हुए। ओली के इस्तीफे के बाद ही उथल-पुथल थमी।सुशीला कार्की न्यायपालिका में भी एक बड़ा नाम रही हैं। वह नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस थीं। उन्होंने 2016 से 2017 तक सुप्रीम कोर्ट का नेतृत्व किया। उनके खिलाफ 2017 में महाभियोग भी लाया गया था। उन पर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप के आरोप लगे थे।कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है। 1979 में उन्होंने वकालत से अपना करियर शुरू किया। लंबा अनुभव और बेदाग छवि ही उन्हें इस अहम जिम्मेदारी तक लाए हैं। उनकी अंतरिम सरकार आज रात ही पहली बैठक करेगी।इस बीच, काठमांडू और आसपास हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। सेना लगातार गश्त कर रही है। बाजार खुलने लगे हैं। मलबा हटाने का काम जारी है।भारत ने भी नेपाल में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया है। विशेष उड़ानों से आंध्र प्रदेश के 140 लोग सुरक्षित लौटे हैं। कई भारतीय सोनौली और पानीटंकी बॉर्डर से भी वापस आ रहे हैं।नेपाल की राजनीति में यह बदलाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। उम्मीद है कि सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार देश को स्थिरता और चुनाव की दिशा में आगे ले जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों