सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड में कई स्थानों पर भाजपा का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच और रांची में प्रस्तावित रिम्स-टू अस्पताल के स्थानांतरण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। 

राजधानी रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला स्कूल से शुरू होकर शहीद चौक और कचहरी रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। इसमें विधायक सी.पी. सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि गोड्डा पुलिस ने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया। उन्होंने कहा कि हांसदा भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे, इसलिए उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देकर मार दिया गया और बाद में गोली मारकर एनकाउंटर का रूप दे दिया गया। उन्होंने कहा, “घटना स्थल पर खून का एक धब्बा भी नहीं मिला, जिससे साफ है कि पहले हत्या की गई और बाद में शव वहां फेंका गया। इस प्रकरण की सच्चाई केवल सीबीआई जांच से सामने आ सकती है। ”

मरांडी ने सूर्या हांसदा को समाजसेवी बताते हुए कहा कि वे चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे और अपने घर में 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और आवास-भोजन का इंतजाम करते थे।

रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-टू मेडिकल कॉलेज का विरोध करते हुए मरांडी ने कहा कि सरकार खेती योग्य भूमि को जबरन अधिग्रहित कर रही है, जबकि राज्य में पर्याप्त बंजर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी हितों की दुहाई देने वाली हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी अधिकारों का हनन हो रहा है।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि “ झारखंड की मौजूदा सरकार आदिवासी विरोधी है। कई घटनाक्रमों से यह सच्चाई साफ हो गई है। पूरे राज्य में आदिवासियों की जमीन की लूट बढ़ गई है।”

प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गिरिडीह जिले के सरिया में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहीं रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड कार्यालय पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह