स्वयंसेवकों का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रशिक्षण शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर शनिवार को नगर भवन, गोड्डा में स्वयंसेवकों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महागामा अनुमंडल अंतर्गत मेहरमा, महागामा एवं ठाकुरगंगटी प्रखंडों के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय सत्र में गोड्डा अनुमंडल के बसंतराय, पथरगामा एवं गोड्डा प्रखंड के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन में सहयोग करने तथा नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं वंचित वर्गों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान नागरिकों से किसी प्रकार के दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन, विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन, त्रुटि सुधार, क्षेत्र भ्रमण तथा आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ अधिकारियों ने स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के स्वयंसेवकों के लिए 27 एवं 29 जून को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को स्वयंसेवकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के बाद सौंपे गए कार्यों का समयबद्ध निष्पादन कराने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक