हजारीबाग में आरएसएस का पथ संचलन, पूरे राज्य भर से पहुंचे स्वयंसेवक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत का प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण शिविर हजारीबाग के विद्या मंदिर कुम्हारटोली में आयोजित किया गया है. इसी क्रम में रविवार को प्रशिक्षु स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से शहरवासियों को अपने अनुशासन और प्रशिक्षण से अवगत कराया. आनंद महाविद्यालय में प्रार्थना के साथ पथ संचलन की शुरुआत हुई. इस दौरान स्वयंसेवक कचहरी चौक, पुराना बस स्टैंड बंशीलाल चौक, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा चौक और जादो बाबू चौक से गुजरे. पथ संचलन का समापन कुम्हारटोली विद्या मंदिर में हुआ. स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में संचलन में शामिल हुए. संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन बजाई और कई तरंगों के माध्यम से भारत भक्ति, भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया.

जानकारी देते हुए जिला कार्यवाह मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 8 जून 2025 तक देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित है. झारखंड प्रांत का प्रशिक्षण शिविर हजारीबाग में आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन है. जिसमें से प्राथमिक सात दिन, प्रथम 15, द्वितीय 20 और तृतीय 30 दिनों का नागपुर में होता है. 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 में अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है. इसकी स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी. वर्षगांठ के बाद कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. इसी क्रम में हजारीबाग में भी प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को जब शहर में पथ संचलन निकला, तो कई जगहों पर फूलों से इसका भव्य स्वागत किया गया. महिलाएं सड़क पर छतों से फूल बरसाती नजर आईं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए