हम आदिवासी ही नहीं, देश के मूलवासी हैं और देश के प्रथम वारिस भीः सीएम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधन के दौरान थोड़ा भावुक भी हो गए. उन्हें दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कमी खलीं. दिल बात भी बयां की. कहा कि यूं तो हम सभी स्थापना दिवस पर इकट्ठा हुए हैं. लेकिन आज इस स्थापना दिवस के उत्साह के साथ मेरे मन में थोड़ा सन्नाटा भी है.  क्योंकि आज इस मंच पर हमारे बीच आदिवासी-मूलवासी के छांव के रूप में दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं हैं. इससे उबरने में थोड़ा समय लगेगा. इससे भी उबरेंगे. ऐसी चीजें समय-समय पर विचलित भी करती हैं. हम आदिवासी ही नहीं देश के मूलवासी हैं. देश के प्रथम वारिस भी हैं. कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं.  सीएम ने कहा कि इस राज्य के निर्माता का संघर्ष, बलिदान और त्याग आदिवासी-मूलवासी को बचाने की कवायद रही है. लेकिन इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि राज्य को बनाने के लिए कितने संघर्ष और बलिदान दिए गए. वर्ष 2000 से सैकड़ों साल पहले इस मिट्टी में जन्म लिया. जिनके वजह से आज हमें अलग पहचान मिली है. उन्हीं के संघर्ष के बदौलत यहां के आदिवासी–मूलवासी सर उठाकर खड़ा हो सके. गर्व से अपने आप को झारखंड कह सके. यह सौभाग्य पूर्वजों और वीर सपूतों के योगदान से मिला है. अब राज्य के संवारने में अब दायित्व नौजवान पीढ़ियों पर है. सरकार और आम नागरिकों के कंधों पर हैं. हर कोने में राज्य को सजाने-संवारने और इसके सर्वांगीण विकास में योगदान देना होगा.  

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में चोरी का ट्रैक्टर खरीद-बिक्री करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

गोड्डा: गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा नगर थाना पुलिस ने फसियाडंगाल गांव में छापेमारी कर चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री के मामले में बिहार

गांधी मैदान में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान

गोड्डा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में

सोना देवी विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति

अकबरनगर नगर पंचायत कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, किरण देवी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

भागलपुर: जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अकबरनगर नगर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण