गांधी मैदान में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने निर्धारित समय पर सलामी मंच पर पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के साथ खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड निरीक्षण के बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन की धुन के साथ पूरा गांधी मैदान देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना से सराबोर हो गया।

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन

अपने संबोधन की शुरुआत मंत्री संजय प्रसाद यादव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और महान विभूतियों को नमन करते हुए की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन करने और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का भी दिन है।

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और विकास का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी, पिछड़े और वंचित वर्ग सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

उद्योग विभाग का उल्लेख करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित कर जिले और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए बिना समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आजीविका कार्यक्रमों का उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया तथा झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून और उत्कृष्ट बैंड टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में आम लोगों की मौजूदगी रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन