हाईकोर्ट ने सरकार को चेताया क्यों नहीं अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और राजेश शंकर की अदालत में आज राज्य 1996 के पेसा अधिनियम को लागू करने संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने झारखंड में पेसा लागू नहीं होने को लेकर पंचायती राज सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अब क्यों नहीं अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। हाईकोर्ट ने अब पांच अगस्त को सुनवाई की अगली तिथि तय की है।यहां मालूम हो कि आदिवासी बुद्धिजीवी मंच ने 1996 के पेसा एक्ट को राज्य में लागू करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जुलाई 2024 में सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो महीने के भीतर पेसा लागू करने का सरकार को निर्देश दिया था। पेसा अधिनियम लागू नहीं होने पर 19 मार्च को हुई सुनवाई में तत्कालीन पंचायती राज सचिव विनय कुमार चौबे ने कोर्ट से आठ सप्ताह का समय देने का आग्रह किया। आठ सप्ताह का समय बीत जाने के बाद आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया। कोर्ट ने पूछा कि अब सरकार कितना समय लेगी। सरकार बताए कि किस तिथि से राज्य में पेसा नियमावली लागू हो जाएगी। सरकारी वकील द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर यह भी कहा कि क्यों नहीं अब अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ की जाये।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए