हूल दिवस पर पाकुड़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, आलमगीर आलम ने याद दिलाया ‘हमारी जमीन, हमारा राज’ का नारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य वीर शहीदों और वीरांगनाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि 1855 का संथाल हूल भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। यह आंदोलन अंग्रेजी शासन, जमींदारों और महाजनों के शोषण के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़ा गया था। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह ने आदिवासी समाज में स्वाभिमान, अधिकार और आत्मसम्मान की नई चेतना का संचार किया।

उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो-कान्हू ने हजारों संथालों को संगठित कर “हमारी जमीन, हमारा राज, नहीं चलेगा अंग्रेजी अत्याचार” का नारा दिया था। यह नारा आज भी अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है।

आलमगीर आलम ने कहा कि वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को न्याय, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को