हेमलाल मुर्मू बोले ग्राम सभा की सहमति से झारखंड में खुलेगी शराब दुकानें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः झारखंड में शराब नीति को लेकर भाजपा के आरोपों पर झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं और विरोध के नाम पर सरकार का पुतला जलवा रहे हैं.झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार की शराब नीति स्पष्ट है. जिसमें यह बात साफ तौर पर कहा गया है कि राज्य में शराब की दुकानें वहीं खुलेगी, जहां ग्रामसभा के माध्यम से सहमति दी जाएगी.उन्होंने कहा कि भाजपा ये आरोप लगाती रही है कि झामुमो झारखंड के आदिवासियों को शराब में डुबोना चाहती है. जबकि भाजपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों बयान दिया था कि उनके कार्यकाल शराब से रेवेन्यू 1900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि झामुमो महज 1000 करोड़ पर अटकी हुई है. ऐसे मे साफ है कि कौन राज्य के आदिवासियों को को शराब में डुबो रहा था.वहीं पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर झारखंड में पूर्ण शराबबंदी के मसले पर हेमलाल मुर्मू ने कहा कि ये फिलहाल झारखंड में अभी तय नहीं हुआ है. इसके कई पहलू हैं. इसके परिणाम पर विचार होगा फिर तय हो पाएगा कि क्या करना है.वहीं शराब नीति में गड़बड़ी के मामले और विपक्ष के आरोप के बीच कुछ आला अधिकारियों की गिरफ्तारी पर झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है, जो गलत होंगे उनपर कार्रवाई होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत