वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर मेडिकल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण

वेक्टर जनित रोग

पाकुड़ : जिले में वेक्टर जनित रोगों की पहचान, उपचार एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मलेरिया, डेंगू, कालाजार एवं लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सकीय एवं कार्यक्रमात्मक क्षमताओं को मजबूत करना … Read more

छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

चलित चिकित्सकीय इकाई

पाकुड़ : समाहरणालय परिसर से जिले में संचालित छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल छह चलित चिकित्सकीय इकाइयों का संचालन किया … Read more

बालू लदे दो हाइवा की टक्कर, चालक घायल

दो हाइवा की टक्कर

हिरणपुर : मंगलवार सुबह पाकुड़–हिरणपुर मुख्य पथ पर तोड़ाई के पास बालू लदे दो हाइवा आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक इरशाद शेख घायल हो गया। घायल चालक को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार … Read more

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर, 330 छात्र-छात्राओं की हुई जांच

पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर

पाकुड़िया : एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के सौजन्य से किया गया। शिविर का संचालन डॉ मंजर आलम की देखरेख में हुआ। संयुक्त जांच शिविर में चिकित्सकों की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नर्स दाई, प्रखंड तकनीकी … Read more

रांची बनेगी हॉकी का केंद्र, एचआईएल 2025–26 के लिए तैयार शहर

रांची बनेगी हॉकी का केंद्र

राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी की धड़कनों से गूंजने को तैयार है। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025–26 के आयोजन को लेकर तैयारियाँ अब अपने अंतिम दौर में हैं। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दिन-रात काम चल रहा है। स्टेडियम को नए रंग-रोगन से सजाया जा रहा है, दर्शक दीर्घाओं … Read more

IPL नीलामी में चमक सकती है इन भारतीय क्रिकेटरों की किस्मत

अबू धाबी में होने जा रहे आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कई भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकता है… सभी फ्रेंचाइजी की नजर भारतीय खिलाडियों पर टिकी हुई है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में हालिया प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाडियों की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है. इनमें सबसे चर्चा में रहने वाला नाम … Read more

झारखंड में सर्दी की दस्तक

झारखण्ड मौसम

रांची समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अब पूरी तरह शुष्क और ठंडा हो गया है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास और बढ़ गया है। विशेष रूप से सुबह के समय ठंडी हवाओं ने लोगों को थपकियों की तरह महसूस … Read more

JAC बोर्ड का बड़ा फैसला: अब बिना पेन भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

JAC बोर्ड का बड़ा फैसला

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने को लेकर छात्रों और विद्यालयों को बड़ी राहत दी है। परिषद द्वारा जारी वेब नोटिस के अनुसार, कुछ छात्रों के पेन (पर्मानेंट एजुकेशन नंबर) समय पर जनरेट नहीं हो पाने के कारण परीक्षा आवेदन में आ रही कठिनाइयों को … Read more

गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार की अनोखी योजना, जानिए अनुप्रिया पटेल ने संसद में क्या बताया

सरकार की अनोखी योजना

भारत सरकार गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष योजना चला रही है, जिसका उद्देश्य है कि हर गर्भवती महिला का कम से कम एक बार विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप हो। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल ही में संसद में इस योजना … Read more

रणवीर सिंह की धुरंधर की सिनेमाघरों में धाक, सारे रिकॉर्ड किए खाक

रणवीर सिंह की धुरंधर की सिनेमाघरों में धाक

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साल 2025 में जब धुरंधर की घोषणा बड़े जोर-शोर से की गई तो ये तय हो चुका था कि साल के जाते-जाते बड़ा धमाका होने जा रहा है. अब ऐसे ही धमाके के हम सभी साक्षी बन रहे हैं. सिनेमाघरों में मौजूदा समय में धुरंधर फिल्म रिलीज कर दी गई है. … Read more