उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर, 330 छात्र-छात्राओं की हुई जांच

पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के सौजन्य से किया गया। शिविर का संचालन डॉ मंजर आलम की देखरेख में हुआ।

संयुक्त जांच शिविर में चिकित्सकों की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नर्स दाई, प्रखंड तकनीकी दल, असंक्रामक रोग नोडल, सहिया एवं चलित चिकित्सा इकाई की मौजूदगी रही। शिविर में कुल 330 छात्र-छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के दौरान जिन छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम से कम पाया गया, उन्हें लौह फोलिक अम्ल की गोली दी गई।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को खान-पान में हरी साग-सब्जी, फल, दूध तथा शुद्ध पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई। जांच दल द्वारा मलेरिया, कालाजार, कुष्ठ, डेंगू सहित अन्य बीमारियों की जानकारी दी गई और उनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

मौके पर डॉ मंजर आलम, असंक्रामक रोग नोडल प्रभात दास, पवन धनवंत, चलित चिकित्सा इकाई के चिकित्सक, सहयोगी, प्रखंड तकनीकी दल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष