बालू लदे दो हाइवा की टक्कर, चालक घायल

दो हाइवा की टक्कर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : मंगलवार सुबह पाकुड़–हिरणपुर मुख्य पथ पर तोड़ाई के पास बालू लदे दो हाइवा आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक इरशाद शेख घायल हो गया। घायल चालक को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा हाइवा संख्या डब्लूबी 93 बी 2957 तोड़ाई के नो इंट्री के पास खड़ा था। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 93 सी 8506 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पीछे वाले हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को चोटें आईं।

घायल चालक ने बताया कि वह जमुई से बालू लेकर आ रहा था और उसके पास सभी आवश्यक कागजात मौजूद हैं। बालू को इटाघर, बंगाल ले जाना था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार मंडल ने आगे खड़े हाइवा को जब्त कर पाकुड़ ले जाया। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीछे से टक्कर लगने के कारण एक हाइवा क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष