30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा हूल दिवस, झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद ने किया। बैठक में हूल दिवस को ऐतिहासिक, गरिमामय एवं भव्य तरीके से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून की सुबह 9:30 बजे प्रखंड कार्यालय में संताल हूल के महानायक सिद्धो-कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। सिद्धो-कान्हु सहित सभी वीर शहीदों का योगदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने कहा कि हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पारंपरिक तीर-धनुष के साथ 30 जून को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हूल दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं गांव से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, मोताहार शेख, धीरेन माल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख, सेन्टु शेख, केताबुल शेख, जहुर आलम, शाहलुम शेख, राजु अंसारी, तारिक अनवर, बोकुल शेख, डार्फी शेख, नूर आलम शेख, गेब्रियल सोरेन, सेनेली मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा

विषहरी पूजा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर मंथन

भागलपुर। आगामी विषहरी पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर