40 से अधिक संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में विजय चौधरी का पुतला किया गया दहन : फैक्टनेब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सरकार श्री चौधरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें अन्यथा 20 मार्च को विधानमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन

पटना ।

संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के महत्व और औचित्य को सिरे से नकारते हुए परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि के बदले प्रतिमाह वेतन भुगतान करने के सवाल पर विधानमंडल में नकारात्मक व्यक्तव्य देने वाले बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी का आज पुरे बिहार में 40 महाविद्यालय से अधिक जगहों पर पुतला दहन किया गया, और श्री चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से वेतन की मांग की गई ।

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि 10 मार्च से 19 मार्च तक विभिन्न स्तरों पर श्री चौधरी का पुतला दहन करने का निर्धारित कार्यक्रम आज 10 मार्च सोमवार को पूर्ण रूप से सफल रहा इसी प्रकार 19 मार्च तक विभिन्न स्तरों पर पुतला दहन कार्यक्रम जारी रहेगा।

फैक्टनेब नेताओं ने श्री चौधरी को सलाह दी है कि उच्च शिक्षा में संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों की भूमिका और महत्व की जानकारी के लिए फैक्टनेब के नेताओं से पढ़ने की आवश्यकता है । श्री चौधरी को बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 ( अद्यतन संशोधित) की धारा 35 का भी अवलोकन करने की जरूरत है।

फैक्टनेब नेताओं ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि सरकार संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षाकर्मियों को अनुदान के बदले प्रतिमाह वेतन भुगतान का निर्णय लें व सामंती सोच के मंत्री विजय कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें , अन्यथा संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी 10 मार्च से 19 मार्च तक महाविद्यालयों , विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न स्तरों पर पुतला दहन के पश्चात आगामी 20 मार्च विधानमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत