5 गैर-मान्यता प्राप्त दलों पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सुनवाई हुई। निर्वाचन आयोग ने ऐसे 5 पंजीकृत राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिनका कोई सक्रिय पता या गतिविधि नहीं मिल रही थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन दलों के अध्यक्ष/महासचिव को शपथ पत्र और लिखित पक्ष रखने के लिए तलब किया गया था। निर्धारित तिथि 29 अगस्त को केवल झारखंड जनाधिकार पार्टी (रांची) के पदाधिकारी ही उपस्थित हुए और उन्होंने अपने दल के अस्तित्व को लेकर पक्ष रखा। वहीं, अन्य 4 राजनीतिक दल – आपका हमारा पार्टी (हजारीबाग), बहुजन सदान मोर्चा (गिरिडीह), झारखंड दिशाेम पार्टी (पूर्वी सिंहभूम) और हम किसान पार्टी (रांची) – का कोई प्रतिनिधि सुनवाई में नहीं पहुंचा। चुनाव आयोग ने इन दलों को पहले 22 अगस्त 2025 तक लिखित जवाब दाखिल करने और 29 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे सुनवाई में उपस्थित होने का अवसर दिया था। सूचना संबंधित दलों को पंजीकृत पते पर पत्र भेजकर, समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर और सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई थी। चुनाव आयोग अब इन दलों के भविष्य को लेकर निर्णय लेगा। माना जा रहा है कि अनुपस्थित रहने वाले चारों दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष