5000 करोड़ में गंगा पर बने 6 लेन पुल का नीतीश करेंगे लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का सोमवार को लोकार्पण करेंगे। इस पुल के शुरू होने से पटना से राघोपुर का सफर आसान हो जाएगा और उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और वैकल्पिक रोड मिलेगा। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर नया 6 लेन पुल मिलने जा रहा है। कच्ची दरगाह और बिदुपुर के बीच बने इस ब्रिज के शुरू होने के बाद पटना से राघोपुर तक संपर्क आसान हो जाएगा। इस परियोजना पर साल 2016 में काम शुरू हुआ था। इस पुल को बनाने में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  सोमवार को पुल का  लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम ने इसके फोटो सोशल मीडिया पर x पर  साझा करते हुआ कहा है लिखा की मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि कल कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया जाएगा। इस 6 लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। कहा की मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार होने जा रहा है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जाएगी। वैशाली जिला के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत