साहिबगंज में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी ने थाने में खुद किया समर्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंजः साहिबगंज से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। तालझारी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव में घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बज्जल हेंब्रम ने पहले नोहा बेसरा की हत्या की, फिर उसकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथानिएल हांसदा को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं तालझारी थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्याओं के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद कारण बना। आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार थे और दोनों का घर आमने-सामने था। यह विवाद वर्षों से चला आ रहा था, जो सोमवार को हिंसक रूप में फूट पड़ा। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर तीनों की जान ले ली। पुलिस को तीनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिले — एक आंगन में, दूसरा घर के भीतर और तीसरा गांव की सड़क पर पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी और तालझारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस ट्रिपल मर्डर से दूधकोल गांव में मातम पसरा है और लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है।

साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वीभत्स हत्याकांड के पीछे और कौन-कौन से कारण जिम्मेदार रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के विजयमित्रा मंडल में भाजपा की कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति**

भागलपुर: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विजयमित्रा मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी

नाथनगर के पूर्व राजद प्रत्याशी जेड हसन ने बाढ़ग्रस्त गांवों का किया दौरा, राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल**

भागलपुर: नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित भुवालपुर और आसपास के विभिन्न गांवों का पूर्व राजद प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड

अंशु प्रियंका मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार प्रदेश प्रवक्ता

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में भागलपुर महिला प्रकोष्ठ

बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

भागलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है। इसी