राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नेमरा: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने गांव के लोगों से भी भेंट कर इस दुख की घड़ी में अपनी सहभागिता प्रकट की।गंगवार ने कहा कि उन्होंने और शिबू सोरेन ने लोकसभा में लंबे समय तक साथ काम किया, जिससे उन्हें नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का पूरा जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सामाजिक न्याय के संघर्ष को समर्पित रहा। वे जनसेवा के प्रतीक थे और समाज को जागरूक करने में निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना