गड़बड़ियां’ गिनाईं चुनाव आयोग ने बीजेपी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर चुराए वोट: राहुल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक घंटे से ज्यादा का विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा तक बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसमें चुनाव आयोग की मिलीभगत है। राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों ने उन्हें यह शक पक्का कर दिया कि वोटिंग में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने जानबूझकर मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं दी, जिससे यह सिद्ध होता है कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर चुनावों में हस्तक्षेप किया। प्रजेंटेशन की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा सीट से की। राहुल ने आरोप लगाया कि वहां 6.5 लाख वोट में से 1 लाख संदिग्ध हैं। इन वोटों में फर्जी पते, डुप्लीकेट नाम और अवैध तस्वीरें थीं। उन्होंने कहा, “अगर यह धांधली न होती तो हमें कर्नाटक में 16 सीटें मिलतीं, पर हम सिर्फ 9 पर जीत सके।” राहुल ने दावा किया कि उनकी टीम ने छह महीने तक मेहनत करके लाखों दस्तावेजों की जांच की। ये पेपर्स अगर एक जगह रखे जाएं तो 7 फीट ऊंची गड्डी बन सकती है। महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोटर्स जोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यहां वोटिंग में शाम पांच बजे के बाद अचानक टर्नआउट बढ़ा। हरियाणा में भी कांग्रेस की हार का कारण उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट को बताया। राहुल ने वोट चोरी के पांच तरीके बताए और चुनाव आयोग पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि आयोग इसकी जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक