उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष उतारेगा संयुक्त उम्मीदवार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न दिल्ली : कांग्रेस ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विपक्षी दलों के साझा मंच इंडिया ब्लॉक के तहत एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने के पक्ष में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभावित नामों पर विचार-विमर्श और सहमति बनाने के लिए घटक दलों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। उनका मानना है कि परिणाम चाहे जो हों, विपक्ष को उम्मीदवार उतारकर एक मजबूत राजनीतिक संदेश देना चाहिए। हालांकि अब तक उम्मीदवार के नाम पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन विपक्षी दलों के बीच संभावित नामों पर चर्चा जारी है। वहीं, कुछ नेताओं का तर्क है कि भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही इंडिया ब्लॉक को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए। इसके साथ ही, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनावों में कथित धांधली के मुद्दे पर भी इंडिया ब्लॉक की एकजुटता दिखाई दी है। सभी सहयोगी दलों ने इस लड़ाई को मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया है। इसी क्रम में 7 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर शीर्ष नेताओं की रात्रिभोज बैठक हुई, जिसमें एकता और तालमेल पर जोर दिया गया। गौरतलब है कि इस साल विपक्ष के शीर्ष नेताओं की यह पहली बैठक थी। पिछली बार वे जून 2024 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मिले थे। अब उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उम्मीदवार को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के