बिहार की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुनवाई, बुधवार को जारी रहेगी बहस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आधार नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन पर सुनवाई के दौरान भारतीय चुनाव आयोग के इस रुख का समर्थन किया कि आधार को नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि इसका स्वतंत्र रूप से सत्यापन होना चाहिए।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि यह मामला भरोसे की कमी से जुड़ा है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि अगर 7.9 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ ने एसआईआर का जवाब दिया है, तो ‘1 करोड़ नाम गायब’ होने का तर्क कैसे टिकता है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि बिहार की मतदाता सूची में 12 जीवित लोगों को मृतक बताया गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के पास आधार, राशन कार्ड और ईपीआईसी कार्ड होते हुए भी इन्हें मान्य नहीं माना जा रहा।

चुनाव आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने कहा कि ड्राफ्ट सूची में कुछ गड़बड़ियां स्वाभाविक हैं, जिन्हें अंतिम सूची में ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7.9 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 6.5 करोड़ को कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी, क्योंकि वे या उनके माता-पिता पहले से 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे।

 

अदालत ने चुनाव आयोग से कहा कि बुधवार को होने वाली सुनवाई में वह पूरा डाटा तैयार रखे, जिसमें प्रक्रिया शुरू होने से पहले और अब तक के मतदाताओं की संख्या, मृतकों का आंकड़ा और अन्य विवरण शामिल हों। अदालत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर बड़े पैमाने पर नाम काटने की स्थिति बनी, तो वह तत्काल हस्तक्षेप करेगी

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण