पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा

पाकुड़। जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर रोक लगाने को लेकर खनन विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार देर रात जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं खनन निरीक्षक ने हिरणपुर अंचल अंतर्गत रानीपुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली, खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खनिज परिवहन से जुड़े निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने वाहनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच प्रक्रिया की पड़ताल की। संबंधित कर्मियों को चेक पोस्ट से होकर गुजरने वाले सभी खनिज परिवहन वाहनों की नियमित और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खनिजों के अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने संदिग्ध वाहनों और मामलों की गहन जांच करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन एवं खनन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिला खनन पदाधिकारी ने चेक पोस्ट पर जांच व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा खनिज परिवहन से संबंधित निर्धारित नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण