सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अपूरणीय क्षति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जमशेदपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिवंगत पिता शिबू सोरेन का श्राद्ध था और संथाली परंपराओं के अनुसार उनका अपने गांव को छोड़कर अन्यत्र जाना वर्जित था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा शिबू सोरेन के निधन के एक पखवाड़े के अंदर ही मंत्रिमंडलीय सहयोगी और झामुमो के बड़े नेता रामदास सोरेन का जाना उनके लिए असहनीय है। सोरेन ने कहा, ‘रामदास सोरेन मेरे बड़े भाई के समान था। उनका निधन राज्य और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। उनके असमय निधन से जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई संभव नहीं।’
रामदास सोरेन ने संघर्ष की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने जनअधिकारों के लिए जमीनी लड़ाई लड़ते हुए अपनी पहचान बनाई थी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका अहम रही। वे सरल, सहज और जमीन से जुड़े नेता थे। अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए खड़े रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं स्कूली साक्षरता मंत्री रहते हुए रामदास सोरेन ने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया। सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने और गरीब बच्चों के समग्र विकास पर उनका विशेष जोर था। उन्होंने कहा कि भले ही रामदास सोरेन आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कार्य सदैव ऊर्जा और प्रेरणा देते रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के