ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होते ही ईडी की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कनार्टक के कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, 12 करोड नगद और छह करोड़ के आभूषण जब्त         

नई दिल्ली : अवैध ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया। ईडी ने उनके ठिकानों से 12 करोड़ रुपये नकद, छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, करीब 10 किलो चांदी और चार वाहन जब्त किए। बरामद नकदी में लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।

एजेंसी के अनुसार, विधायक को गंगटोक में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई और उन्हें बंगलुरू की अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी का बंगलुरू जोन इस मामले की जांच कर रहा है। बताया गया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कसीनो लीज पर लेने गंगटोक गए थे।

छापेमारी के दौरान वीरेंद्र के भाई केसी नागराज और बेटे पृथ्वी एन राज के ठिकानों से संपत्ति संबंधी कई अहम दस्तावेज मिले। ईडी का दावा है कि विधायक के अन्य सहयोगी, जिनमें उनका भाई केसी थिप्पेस्वामी शामिल है, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को ईडी ने वीरेंद्र और उनके सहयोगियों से जुड़े 30 परिसरों पर छापेमारी की थी। इनमें चित्रदुर्ग के छह, बेंगलुरू के 10, जोधपुर के तीन, हुबली का एक, मुंबई के दो और गोवा के आठ ठिकाने शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी किंग567, राजा567, पपीज003 और रत्ना गेमिंग जैसे नामों से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था। इसके अलावा दुबई से तीन कंपनियां— डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज— के जरिए कॉल सेंटर और गेमिंग ऑपरेशन संचालित हो रहे थे।कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष